श्रमिक सदन और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मण्डल में मनाया गया 73वाँ गणतंत्र दिवस

किरंदुल. मेटल माइन वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा श्रमिक सदन में गणतंत्र दिवस का 72वाँ वर्षगाँठ मनाया गया। ध्वजारोहण के दौरान अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए. के. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, सुनील ठाकुर, पवन कुमार, राकेश लाल, राजेन्द्र यादव, दुर्गा प्रसाद, ओम कुमार साहू, वरिष्ठ नागरिक के. पापाचान, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रम संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मण्डल में प्रति वर्ष की भांति भवन के छत पर ध्वजारोहण कर, मिष्ठान वितरण करके राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव पी. एल. साहू, ए. के. सिंह, पी.डी. वैष्णव, लोकनाथ चुरेन्द्र, ओमकुमार साहू, राजेन्द्र यादव, देवेंद्र साहू सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *