धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार- पीतांबर वर्मा

भाजपा सरकार 15 सालों में जितना धान खरीदती थी कांग्रेस सरकार उससे ज्यादा खरीदी अभी तक हो चुका

बोड़ला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई जी द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा किये जाने का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का हित कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिये गए निर्णय से किसानों में हर्ष है। पहले 31 जनवरी तक धान ख़रीदी की तारीख़ तय की गई थी जो अब एक सप्ताह और बढ़ा कर 7 फरवरी तक किया गया है

बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम जी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई जी के राज में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार चौबीसों घंटे, हर स्थिति में किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार ने अड़ंगे के बावजूद किसानों का धान 2500 रुपये की दर से खरीद रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया गया। केंद्र सरकार प्रायोजित बारदाना संकट से मुकाबला करते हुए किसानों का दाना-दाना ख़रीद रहे हैं। बेमौसम बरसात के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी।

बोड़ला मिडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत किसानों, पशुपालकों को अतिरिक्त आर्थिक स्रोत उपलब्ध कराया गया है। जिसकी किश्त हर पंद्रह रोज में जारी की जा रही है। आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2.76 करोड़ भुगतान की किश्त जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं जिससे किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है। अब किसान हित में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की चिंता दूर कर दी है।

जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धान खरीदी के बारे में कोरी बयानबाजी करना बंद करे। भाजपा ने 15 सालों तक जितना खरीदी करती थी उससे ज्यादा खरीदी भूपेश बघेल सरकार अभी तक कर चुकी है। अभी तक 81 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी करने वाली भाजपा अब प्रधानमंत्री से कहे कि छत्तीसगढ़ का उसना चावल खरीदने तैयार हो ताकि प्राकृतिक विपदा के कारण भीगा हमारे किसानों का धान खरीदा जा सके। भीगे धान से उसना चावल आसानी से बन सकता है। यहां किसानों से झूठी हमदर्दी दिखाने वाले भाजपा नेता अपनी किसान विरोधी मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ का उसना चावल ख़रीदवायें अन्यथा राजनीतिक स्वांग दिखाना बंद करें। इसी कड़ी बोड़ला के समस्त किसान भाई एवम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवम अमर सिंह वर्मा,  सनत जयसवाल,  मुखीराम मरकाम, मन्नू चंद्रवंशी,  उमेश चंद्रवंशी,  डाकोर चंद्रवंशी,  सावित्री साहू, छबि वर्मा,  अमित वर्मा,  दूरपत सिंग ,परमेश्वर मानिकपुरी सभी लोगों ने 31 जनवरी से बढ़ाकर धान खरीदी 7 फरवरी तक किया गया है जिसके लिए भूपेश बघेल एवं कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद पर भाई जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *