शक्ति के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिकुंज में 20 जनवरी को हुआ आजादी के अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का आयोजन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जनवरी की सुबह ब्रह्माकुमारी के माउंट आबू स्थित शांतिवन डायमंड हॉल से किया पूरे देश को संबोधित

ब्रह्मा कुमारी द्वारा किया गया अभिनंदन समारोह का भी आयोजन

सक्ती-20 जनवरी की सुबह 10:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के डायमंड हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया गया तथा, इस कार्यक्रम को ब्रह्माकुमारीज की पूरी देश- दुनिया में फैली सभी शाखाओं द्वारा अपने-अपने संस्थाओं में वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर बड़े एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से इसे देखा गया

एवं शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित शक्ति कुंज में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर जहां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बी के तुलसी बहन ने आजादी के अमृत उत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अवसर पर अपनी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राजयोग संपन्न कराया तथा राजयोग के प्रत्यक्ष लाभ की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी

इस दौरान प्रमुख रुप से समाजसेवी रामअवतार अग्रवाल, पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल, एवं शहर के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के साथी उपस्थित थे

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मीडिया के साथियों को भी उनके द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए चंदन एवं गुलाब के फूल से उनका अभिनंदन करते हुए संस्था का कैलेंडर एवं सम्मान स्वरूप कलम प्रदान की गई तथा कार्यक्रम का संचालन मधु बहन एवं शकुंतला बहन ने करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी तथा आगंतुक अतिथियों के सम्मान में ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिकुंज शक्ति द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में ब्रह्माकुमारीज के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा के 53 अव्यक्त आरोहण के अवसर पर यह लांच किया जा रहा है

तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर मेरा भारत स्वस्थ भारत, आत्मनिर्भर किसान अभियान, महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक, सहित वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम जिसमें प्रमुख रुप से-शांति की शक्ति युवा प्रदर्शनी बस अभियान,अनदेखा भारत भारत के विरासत स्थलों के लिए साइकिल रैली, एक भारत श्रेष्ठ भारत मोटरबाइक अभियान, स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया गया, तथा ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी के द्वारा बनाए गए म्यूजिक एल्बम को भी रिलीज किया गया

इस अवसर पर जहां भारत देश के विभिन्न राज्यों से राजनेता एवं सेलिब्रिटी मौजूद रहे तो वही न्यूयार्क से ब्रह्माकुमारी संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी के मोहिनी दीदी जी सहित ब्रम्हाकुमारी के देश विदेश से संस्था के सदस्य भी इसमें वर्चुअल रूप से शामिल हुए तथा ब्रह्मकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मुनि जी का सानिध्य में इस अवसर पर प्राप्त हुआ एवं इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज माउंट आबू राजस्थान के सचिव बी के मृत्युंजय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

तथा शक्ति में संपन्न इस कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने विस्तार पूर्वक कार्यक्रम की जानकारी दी तथा बताया कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *