नगर पंचायत अड़भार की सक्रियता से तड़के सुबह भी होती है प्रमुख मार्गों पर सफाई
सक्ती-मां अष्टभुजी देवी की नगरी अड़भार शहर स्वच्छता की दिशा में इन दिनों अग्रणी स्थान पर पहुंच कर अपनी पहचान बना रहा है, नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में जहां कड़कड़ाती ठंड के बावजूद तड़के सुबह ही सफाई विभाग के कर्मचारी नगर पंचायत के वाहनों पर साफ सफाई के लिए निकल जाते हैं, तो वही वर्षों से निर्मित छोटी बड़ी नालियों को भी सफाई का काम जोरों से चल रहा है
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, नगर पंचायत के उपयंत्री खान जी के दिशा- निर्देशन में नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी सफाई दरोगा विकास देवांगन द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई करवाई जा रही है, एवं इस कार्य में जहां नगर पंचायत के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी भी अपना सहयोग प्रदान करते हैं, तो वहीं नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षद एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन भी अपने-अपने वार्डों में साफ सफाई के प्रति जागरूक नजर आते हैं

एवं स्थानीय प्रशासन को जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समय-समय पर स्वच्छता को लेकर अलर्ट करते हुए उन्हें बताया जाता है,तो वही इस संबंध में सफाई दरोगा विकास देवांगन कहते हैं कि उनके स्वच्छता मित्र एवं सफाई कर्मचारी नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक प्रमुख मार्गों पर सफाई का काम कर रहे हैं, तो वही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहा है, एवं नालियों को सफाई करने के साथ ही पूरे शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास देखा जा रहा है
