कुम्हारी । प्रदेश भाजयुमो के आव्हान व भाजयुमो जिला भिलाई के निर्देशानुसार
भाजयुमो कुम्हारी मंडल अध्यक्ष सुजीत यादव के नेतृत्व में आज छेर छेरा तिहार में विगत 3 वर्षों कांग्रेस की सरकार ने जो युवाओं से रोजगार देने व बेरोजगारी भत्ता 2500 देने का वादा किया, जो बेरोजगारी भत्ता किसी भी बेरोजगार युवा को नहीं मिला है। उसी के खिलाफ आज भाजयुमो मंडल के पदाधिकारी एवं जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ द्वारा मिलकर बाजार चौक कुम्हारी में राज्य सरकार से 2500 बेरोजगारी भत्ता की मांग की गई। जिसमे मुख्यरूप से भाजयुमो जिला से आशीष शुक्ला, मंडल महामंत्री सौरभ पांडेय, उपाध्यक्ष राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष शुभम पांडेय, गिरीश सोनी, विकास सोनकर, प्रणव श्रीवास्तव, बंटी साहू, कुणाल सिन्हा, दीनू मानिकपुरी, अभय साहू आदि उपस्थित रहे।