श्रद्धा की डुबकी पर कोरोना की बंदिश, छत्‍तीसगढ़ में मकर संक्राति पर मास्क पहनने पर ही मंदिरों में प्रवेश

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मकर संक्राति पर पर्व आज मनाया जा रहा है। इधर प्रशासन ने मंदिर और पुण्य स्नान को लेकर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। मंदिर-देवालय में पूजा में शामिल होने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। मंदिर परिसर के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था हो।

मकर संक्रांति पर्व पर हर साल खारुन नदी के महादेवघाट तट पर पुण्य की डुबकी लगाने श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते थे, लेकिन इस साल कोरोना प्रकोप पर सार्वजनिक आयोजन, धार्मिक आयोजन पर प्रशासन ने कोरोना नियमों की गाइड लाइन जारी की हुई है।
इसके मद्देनजर भीड़ नहीं जुटी। इक्के दुक्के श्रद्धालु ही डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। हाटकेश्वर महादेब मंदिर के पुजारी सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि हर साल दूर दूर से श्रद्घालु आते थे, इस साल घाट के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोग जो नित्य प्रति घाट पर ही स्नान करने आते हैं, वही लोग पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने स्नान करके महादेव का दर्शन किया।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *