मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 09 सितम्बर 2026 को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

धिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी। बैठक के लिए नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष (एम-5/20) को निर्धारित किया गया है।

इस बैठक में राज्य सरकार कई बड़े नीतिगत निर्णय ले सकती है और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। आगामी विकास कार्यों और प्रशासनिक योजनाओं को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *