रायपुर। आज सीएम साय गृह विभाग की बैठक लेंगे। जिसके बाद कई जिलों के एसपी बदले जाएंगे। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने दो पुलिस अधीक्षकों को बड़ा जिला मिलने की खबरें भी सत्ता के गलियारों में चल रही है। ये दोनों आईपीएस काबिल माने जाते हैं। लॉ एंड आर्डर का इश्यू आने पर इन्हें उन जिलों में पोस्ट किया जाता है।
वहीँ सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद वहां के एसपी को बदला जाना लगभग तय माना जा रहा है।
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है।
हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं।
हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं! pic.twitter.com/6yKyFCTUIe
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 16, 2024