सीएम साय ने नेहरू राम निषाद को दी बधाई

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी. नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वर्तमान में निषाद BJP मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं. जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के रहने वाले नेहरू राम निषाद लंबे समय से पार्टी में एक्टिव हैं.

उन्होंने जियोग्राफी विषय में MA और M.Phil किया है. वह धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस संबंध में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि आदेश 25 सितंबर 2024 को जारी कर दिया गया था, लेकिन इसे अभी सार्वजनिक किया गया है.

सीएम साय ने नेहरू राम निषाद को दी बधाई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *